एमडीएम के सामान की कर रहे चोरी

ब्रह्मपुर(बक्सर). विद्यालय के मध्याह्न् भोजन के लिए रखे सामानों में चावल, दाल, सब्जी तेल व मसाला आदि की चोरी रसोइयों द्वारा करना आम हो गया है. बच्चों को समय पर उचित गुणवत्ता के साथ भोजन मिले या न मिले इससे रसोइयों को कोई लेना देना नहीं है. इसी तरह के हालात प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों […]

ब्रह्मपुर(बक्सर). विद्यालय के मध्याह्न् भोजन के लिए रखे सामानों में चावल, दाल, सब्जी तेल व मसाला आदि की चोरी रसोइयों द्वारा करना आम हो गया है. बच्चों को समय पर उचित गुणवत्ता के साथ भोजन मिले या न मिले इससे रसोइयों को कोई लेना देना नहीं है. इसी तरह के हालात प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बनती जा रही है. प्रधानाध्यापक लाचार एवं बेबस नजर आ रहे हैं. इसी तरह की स्थिति सोमवार के दिन कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में देखने को मिली. जब रसोइया मध्याह्न् भोजन के रखे दाल एवं टमाटर को चुरा कर रखी हुई थी, कि शिक्षकों की नजर पड़ गयी. हालांकि इसकी शिकायत किसी के पास नहीं की गयी है. प्रधानाध्यापक अशोक पाल की गैर मौजूदगी में विद्यालय का प्रभार देख रहे शुभ नारायण पाल ने बताया कि रसोइयों द्वारा हमेशा इस तरह की घटना देखने को मिलती है. लेकिन कितनी बार पकड़े जाने के बाद भी यह चोरी से बाज नहीं आतीं. विद्यालय में चार रसोइयां उमा देवी, रोजी खातून, मोती सुंदर देवी, राजकुमारी देवी की बहाली की गयी है. पर शायद ही कभी मध्याह्न् भोजन समय पर इनके द्वारा तैयार हुआ हो. जिससे विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित होता है. साढ़े बारह बजे की बजाय दो बजे के आसपास बच्चों को मध्याह्न् भोजन दिया जाता है. छात्र प्रियंका कुमारी, चांदनी कुमारी, अंजनी कुमारी, गीता कुमारी, जुगनू कुमारी, अनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, सानिया कुमारी, मधु कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कभी- कभी कच्च चावल ही मिल जाता है. सोमवार के दिन भी चावल कच्च था. ऐसी स्थिति हमेशा बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >