राइस मिलरों पर कार्रवाई का निर्देश

डीआइजी ने बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश बक्सर . शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी अमित कुमार जैन ने एफसीआइ के सीएमआर का चावल गबन करने वाले राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का एसपी को निर्देश दिया है. डीआइजी दो दिनों के दौरे पर बक्सर आये हुए थे. डीआइजी ने पुलिस कार्यालय में […]

डीआइजी ने बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

बक्सर . शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी अमित कुमार जैन ने एफसीआइ के सीएमआर का चावल गबन करने वाले राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का एसपी को निर्देश दिया है. डीआइजी दो दिनों के दौरे पर बक्सर आये हुए थे. डीआइजी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कांडों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण में कार्य करने का निर्देश दिया. डीआइजी ने बैठक के दौरान कहा कि सरकार का चावल घोटाला करने वाले तीस राइस मिलरों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामला दर्ज कराया गया है. मिलर करोड़ों रुपये मूल्य का चावल दबा कर बैठे हुए हैं. इस मामले में एसएफसी के प्रबंधक की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डीआइजी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मिलर उच्च न्यायालय गये हैं. इस मामले में अभी तक न्यायालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. डीआइजी ने एसपी को सरकारी चावल गबन करने वाले वाले राइस मिलरों के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती की कार्रवाई को अंजाम देने का निर्देश दिया है. डीआइजी ने जेल से निकलने वाले अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है.

डीआइजी ने बताया कि आम जनता के शिकायतों पर जांच के बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसपी बाबूराम, डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी और नुरुल हक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >