डुमरांव. काली आश्रम मंदिर में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मां काली के सोने के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी कर ली़ मंदिर में स्थित दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरों ने सोने की आंख, बिंदिया, नथिया, घंटी, पीतल के बरतन सहित करीब 20 हजार की नकद के अलावा मंदिर के नक्शे की चोरी कर ली. इसकी जानकारी सुबह मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी़ लोगों ने पुजारी सहित स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी़ डीएसपी नुरुल हक, इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद, एसआइ प्रभात रंजन ने मामले की छानबीन की़ पुलिस पुजारी सहित कमेटी के सदस्यों से पूछताछ कर रही है़ इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है़ मंदिर कमेटी सदस्यों का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार का काम काम चल रहा है़ आभूषणों को एक कक्ष में सुरक्षित रखा गया था.
मंदिर से मां काली के आभूषण की चोरी
डुमरांव. काली आश्रम मंदिर में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मां काली के सोने के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी कर ली़ मंदिर में स्थित दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरों ने सोने की आंख, बिंदिया, नथिया, घंटी, पीतल के बरतन सहित करीब 20 हजार की नकद के अलावा मंदिर के नक्शे […]
