बक्सर . नगर थाना क्षेत्र के मुनीम चौक से एक पूर्व फौजी से अस्सी हजार रुपया लूट कर फरार हो गये. तीन अपराधियों को पुलिस ने चरित्रवन स्थित मेगा मार्ट से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अपराधी फरार होने में सफल हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट का बीस हजार रुपया और दो अपाची बाइक बरामद किया है. पुलिस के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव निवासी पूर्व सैनिक धर्मराज सिंह मुनीम चौक के समीप स्थित केनरा बैंक से अस्सी हजार रुपया निकासी कर सिंडिकेट की ओर जा रहे थे. पूर्व सैनिक ने ट्रैक्टर का टायर खरीदने के लिए बैंक से राशि की निकासी की थी. मुनीम चौक से आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार चार अपराधियों ने सैनिक के हाथ से रुपयों का थैला छीन कर फरार हो गया. सैनिक के शोर मचाये जाने के बाद भी अपराधी भाग निकलने में सफल रहे. पूर्व सैनिक ने लूट की सूचना तत्काल नगर थाना को दी. एसपी बाबूराम और डीएसपी डामो. शिब्ली नोमानी ने चरित्रवन स्थित मेगा मार्ट में छापेमारी कर कटिहार के नया टोला जुराबगंज निवासी दीपक पासवान के पुत्र कुनाल, राजकुमार यादव के पुत्र मोनू कुमार और देवा कुमार के पुत्र आनंद कुमार को मेगा मार्ट में लूट के पैसे से जैकेट और जूता खरीदते वक्त धर दबोचा. इनका चौथा साथी राम एकबाल यादव का पुत्र राजू यादव फरार होने में सफल हो गया. लूट के पैसे और राजू यादव की गिरफ्तारी के लिए सशस्त्र बल छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार रुपया लुटने के बाद अपराधी मॉल में खरीदारी की नीयत से आये थे. जहां वे पुलिस के हत्थे चढ़ गये. चारों अपराधी कटिहार के नया टोला जुराबगंज के रहने वाले बताये गये हैं.अपराधियों ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी होने का हवाला देकर नगर के आइटीआइ फिल्ड के समीप एक मकान किराया पर लेकर रहते थे. लूट को लेकर पुलिस ने नगर थाना में एक मामला दर्ज किया है.
पूर्व फौजी से अस्सी हजार लूटा, तीन गिरफ्तार
बक्सर . नगर थाना क्षेत्र के मुनीम चौक से एक पूर्व फौजी से अस्सी हजार रुपया लूट कर फरार हो गये. तीन अपराधियों को पुलिस ने चरित्रवन स्थित मेगा मार्ट से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अपराधी फरार होने में सफल हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पकड़े गये अपराधियों […]
