आग में झुलसने से वृद्ध की मौत

संवाददाता, राजपुर राजपुर थाना क्षेत्र के हेंठुआ गांव में मंगलवार की रात घर में आग लगने के कारण झुलसने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हेठुआ गांव का 75 वर्षीय बलिराम अपने घर में अलाव जला कर सो गया था. अलाव की चिनगारी से घर […]

संवाददाता, राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के हेंठुआ गांव में मंगलवार की रात घर में आग लगने के कारण झुलसने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हेठुआ गांव का 75 वर्षीय बलिराम अपने घर में अलाव जला कर सो गया था. अलाव की चिनगारी से घर में आग लग गयी. वह जब तक वृद्ध बचाव के लिए चिल्लाता, तब तक आग की लपेट में आकर झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. आग लगने से वृद्ध के घर में रखे अनाज व कपड़े सहित अन्य चीजें जल कर राख हो गयी. राजपुर पुलिस ने पोस्र्टमाटम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >