नावानगर : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड की 16 पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ बैठक आहूत की गयी. पंचायत सचिवों साथ आहूत बैठक में बीडीओ अशोक कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की.
समीक्षा के उपरांत चल रही योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया और योजनाआें में गुणवत्तापूर्ण काम करने की बात कही. दूसरी तरफ पंचायत चुनाव का ख्याल रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी पंचायत सचिवों को मतदाता सूची से संबंधित पुनरीक्षण कार्य करने का निर्देश देते मतदाता सूची का सभी कार्य समय से करने की नसीहत दी.
सभी पंचायत सचिवों को जनता का काम ईमानदारी से करने की नसीहत दी, ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास संभव हो सके. बैठक में 16 पंचायत के पंचायत सचिव सहित प्रखंड कर्मी सतोष कुमार, नौशाद अली उपस्थित रहे.
