डुमरांव़ : बुधवार की रात माडल थाना के समीप स्टेट हाइवे पर स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार पलट गयी. कार का चालक हादसे में बाल-बाल बच गया. वहीं, राहगीरों ने बताया कि वाहनचालक नशे में धुत था़ कार इतनी तेज थी कि अगर भीड़-भाड़ का इलाका रहता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, वाहनचालक गाड़ी को छोड़ फरार हो गया. पुलिस चालक की तलाश में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार कार रोहतास इलाके का बतायी जा रही, जो बारात लेकर शहर में आयी थी. हालांकि पुलिस को संदेह है कि इस वाहन में दो-तीन लोग सवार थे, जो शराब के नशे में थे़
