मारपीट में आठ जख्मी, दस को भेजा गया जेल

सिमरी . थाना क्षेत्र के मझवारी गांव में छज्जा ढलाई के विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव बना हुआ है. मारपीट के इस मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस […]

सिमरी . थाना क्षेत्र के मझवारी गांव में छज्जा ढलाई के विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव बना हुआ है. मारपीट के इस मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मझवारी गांव के सत्येंद्र पासवान और अशोक पासवान के बीच छज्जा ढलाई को लेकर विवाद की शुरुआत हुई. मामला हिंसक संघर्ष तक पहुंच गया है. मारपीट में सत्येंद्र पासवान, नारायण पासवान, संजय पासवान, अशोक पासवान, उपेंद्र पासवान और अनिता देवी सहित आठ लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर अलग-अलग मामला दर्ज किया है. इसमें कुल 16 लोग अभियुक्त बनाये गये हैं. पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >