ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो जख्मी

ब्रrापुर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 84 पर महाराजगंज के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, चौगाईं प्रखंड के गिरिधर बरांव गांव निवासी शिव नारायण यादव के 16 वर्षीय पुत्र सोनू यादव एवं स्व. बबन […]

ब्रrापुर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 84 पर महाराजगंज के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, चौगाईं प्रखंड के गिरिधर बरांव गांव निवासी शिव नारायण यादव के 16 वर्षीय पुत्र सोनू यादव एवं स्व. बबन यादव के 12 वर्षीय पुत्र मंटू यादव अपनी बाइक को शाहपुर से ठीक करा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी महाराजगंज के समीप लापरवाही से ट्रक का परिचालन करते हुए चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद रहथुआ गांव का संतोष कुमार शाहपुर की ओर से अपना टेंपो लेकर आ रहा था. घटनास्थल पर दोनों जख्मियों को तड़पते देख कर टेंपो में लेकर ब्रrापुर चौरस्ता के निजी क्लिनिक में उनका इलाज कराया, जहां मंटू यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय थाना ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >