वृद्ध दंपती हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार

बक्सर : वृद्ध दंपती की हत्या में बड़ी भूमिका निभानेवाला मृतकों का एकलौता बेटा मंटू कुमार सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. मंटू ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर अपने मां-बाप की हत्या करायी है. हत्या में शामिल दोनों युवकों में से एक का नाम मंटू ने पुलिस को बता दिया […]

बक्सर : वृद्ध दंपती की हत्या में बड़ी भूमिका निभानेवाला मृतकों का एकलौता बेटा मंटू कुमार सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. मंटू ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर अपने मां-बाप की हत्या करायी है. हत्या में शामिल दोनों युवकों में से एक का नाम मंटू ने पुलिस को बता दिया है,

जो महदह का रहनेवाला राहुल कुमार है. हत्या में संलिप्त दूसरे युवक के बारे में पुलिस खोजबीन कर रही है. हत्यारा राहुल पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका है और न ही पुलिस को वह हथियार मिला है, जिससे हत्या हुई. नगर थाना में आयोजित बक्सर डीएसपी शैशव यादव और नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने हत्याकांड का खुलासा किया और कहा कि जमीन बेचने के विवाद के कारण बेटे ने वृद्ध मां-बाप की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि अपनी ही स्कूटी से दोनों हत्यारों को मंटू ने घर तक पहुंचाया था और फिर हत्या करने के बाद उसे वापस भी गंतव्य स्थान तक पहुंचाया था. फिरौती के दो लाख रुपये में से मात्र 20 हजार का भुगतान हत्यारों को मंटू ने कर दिया है शेष राशि देनी बाकी है.

वहीं, पत्रकारों को आरोपित मंटू ने बताया कि राहुल उसके घर मनोज सिंह का पैसा मांगने आया था और पैसा नहीं मिलने पर उसने ही मां-पिता को हटाने की सलाह दी थी,जिस पर हमने हामी भर दी. मंटू ने कहा, पिता ने घर की सारी जमीनें बेच दी थी और अब मकान भी 48 लाख रुपये में बेचने की तैयारी में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >