बक्सर : विगत दिनों हुई चोरी की घटना को लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें चोरी के सामान के अलावे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. डीएसपी शैशव यादव ने नगर थाना में पत्रकारों को बताया कि गोल्डेन ट्रांसपोर्ट से रेकी के बाद चोरी हुई,
जिसे दुकानों पर सामान को बेच दिया गया. डीएसपी ने कहा कि शंका के आधार पर दो बच्चों को पकड़ा गया, जो निरंजन कुमार उम्र 14 साल और विकास कुमार 10 साल, दोनों खलासी मुहल्ले के निवासी हैं. दोनों ने चोरी के सामान को हीरा कुमार उर्फ संदीप 20 वर्ष, पंकज कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष जो बड़की सारिमपुर के निवासी को बेच दिये थे. चोरी करनेवाले दोनों बच्चों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की, तो चोरी का सामान बरामद कर लिया गया.
