भादी गांव में न बिजली है, न सड़क

चौगाईं : एक तरफ सरकार हर गांव में रोड एवं बिजली मुहैया कराने की बात करती है, तो दूसरी तरफ विभागीय लापरवाही के चलते चौगाईं से भादी गांव से जाने के लिए गांव के लोग रोड के लिए मोहताज हैं. भादी गांव के लिए रोड नहीं होने पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं […]

चौगाईं : एक तरफ सरकार हर गांव में रोड एवं बिजली मुहैया कराने की बात करती है, तो दूसरी तरफ विभागीय लापरवाही के चलते चौगाईं से भादी गांव से जाने के लिए गांव के लोग रोड के लिए मोहताज हैं. भादी गांव के लिए रोड नहीं होने पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं की है.

सबसे बुरा हाल लोगों बरसात के मौसम में होती है़ हल्की बारिश होने पर लोग हाथों में जूता एवं चप्पल हाथ में लेकर गांव से बाहर जाते-आते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी गांव में आयी नव नवेली दुल्हनों की होती है, अगर कही जाना होता है तो गांव की पगडंडियों पर जमे पानी से होकर जाना पड़ता है.

वहीं,स्कूल जानेवाली छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. रास्ता खराब होने से छात्राएं बारिश खत्म होने के बाद स्कूल जाती हैं. लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की है.

वहीं, आज तक कोन्ही गांव में बिजली नहीं होने से यहां के लोग दीये के उजाले में रहने को मजबूर हैं. मुख्यमंत्री के लाख प्रयास के बाद बिजली विभाग के लोग कोन्ही गांव में बिजली पहुंचाने में विफल साबित हुए हैं. गांव में बिजली नहीं होने से गांव के लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है़ गांव में बिजली नहीं होने से शाम होते ही गांव अंधेरे के आगोश में समा जाता है. मोबाइल चार्ज भी अन्य जगहों पर पैसे देकर कराना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >