बक्सर (कोर्ट). मेड़ बना कर जमीन पर कब्जा जमाने से मना करने पर हथियारबंद लोगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया है. यह घटना सिमरी थाना के एकौना गांव में घटित हुई. इस मामले को लेकर सिमरी थाने के एकौना गांव निवासी प्रेम प्रकाश ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. दर्ज प्राथमिकी में प्रेम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि उनके एक कट्ठा पांच धुर जमीन पर गांव के ही लोग जबरन मेड़ बांध कर ईंट गाड़ रहे थे, जिसका विरोध करने पर नामजद लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए घातक हथियारों से मार कर जख्मी कर दिया. घायलों में प्रेम प्रकाश, नंद जी प्रसाद, लोकेश कुमार राम, चंपा देवी और सोमरिया देवी शामिल हैं. घायलों ने मारपीट के दौरान पांच हजार रुपये व सोने का चेन छिनने का भी आरोप लगाया है.
पांच को किया जख्मी
बक्सर (कोर्ट). मेड़ बना कर जमीन पर कब्जा जमाने से मना करने पर हथियारबंद लोगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया है. यह घटना सिमरी थाना के एकौना गांव में घटित हुई. इस मामले को लेकर सिमरी थाने के एकौना गांव निवासी प्रेम प्रकाश ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में 11 लोगों […]
