शरारती तत्वों ने घर में लगायी आग

चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव नावाडीह मुहल्ले में शरारती तत्वों ने राधेश्याम प्रसाद के घर के मेन गेट के दरवाजे में आग लगा दी. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है़ बुधवार की रात राधेश्याम प्रसाद अपने पूरा परिवार के साथ घर में सोये थे. गुरुवार की सुबह लोगों ने उनको जगाया, […]

चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव नावाडीह मुहल्ले में शरारती तत्वों ने राधेश्याम प्रसाद के घर के मेन गेट के दरवाजे में आग लगा दी. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है़ बुधवार की रात राधेश्याम प्रसाद अपने पूरा परिवार के साथ घर में सोये थे. गुरुवार की सुबह लोगों ने उनको जगाया, तो देखा की मेन गेट का दरवाजा जल रहा था़

घटना की जानकारी मुरार पुलिस को दे दी गयी है. मुरार पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. उधर राधेश्याम प्रसाद ने साफ तौर पर बताया कि हम किसी को देखे नहीं, लेेकिन लोग ऐसे कर मुझे उकसा रहे हैं. इस तरह की घटना से लोग चिंतित हैं.

दीवार फांद कर घर में चोरी : बक्सर. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव में बिहारी सिंह के घर में बुधवार की रात चोरों ने अटैची समेत हजारों के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी गोरखनाथ ने बताया कि चोरों ने दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया और फिर एक अटैची में रखे कपड़े, गहना तथा अन्य सामान ले भागे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >