बिहिया ने जवही को हराकर जीता शील्ड

ब्रह्मपुर : उच्च विद्यालय निमेज के खेल मैदान में फुटबाल का फाइनल मैच बिहिया बनाम जवहीं के बीच खेला गया. जिसमें, बिहिया की टीम ने जवहीं को हरा कर शील्ड पर कब्जा किया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधायक शंभुनाथ यादव के हाथों हुआ. कार्यक्रम का संचालन जदयू नेता कमला यादव कर रहे थे. […]

ब्रह्मपुर : उच्च विद्यालय निमेज के खेल मैदान में फुटबाल का फाइनल मैच बिहिया बनाम जवहीं के बीच खेला गया. जिसमें, बिहिया की टीम ने जवहीं को हरा कर शील्ड पर कब्जा किया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधायक शंभुनाथ यादव के हाथों हुआ. कार्यक्रम का संचालन जदयू नेता कमला यादव कर रहे थे.

मैच में रेफरी की भूमिका बबलु ओझा निभा रहे थे़ मैच को सफल बनाने में सीआर सी हरेंद्र यादव, शिक्षक संतोष ठाकुर, संतोष यादव, लोकेश ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही़ 0-1 के अंतर से बिहियां स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शील्ड को अपने नाम किया. मैच के मुख्य अतिथि रहे विधायक शंभुनाथ यादव ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया़ श्री यादव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ब्रह्मपुर के युवकों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जायेगा,

जिससे वे राज्य स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें. मौके पर बबन यादव, अश्विनी यादव, प्रेमचंद राम, सुनील यादव, चक्की के मुखिया श्री भगवान यादव मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >