जेवर सहित हजारों की चोरी, दो गिरफ्तार

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के बिझवलिया गांव में बुधवार की रात रामविलास के घर चोरों ने 70 हजार रुपये के जेवर सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. बुधवार की देर रात पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो चोरों को पकड़ा गया. जबकि एक चोर भागने में सफल रहा. इस संबंध में राजपुर थाना […]

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के बिझवलिया गांव में बुधवार की रात रामविलास के घर चोरों ने 70 हजार रुपये के जेवर सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली.

बुधवार की देर रात पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो चोरों को पकड़ा गया. जबकि एक चोर भागने में सफल रहा. इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी में कुल तीन अपराधी थे.

चोरी में उत्तम राम पिता महेश गुप्ता, जगजीवन राम पिता सुशील राम शामिल थे. पकड़े गये चोरों के पास 15 साड़ियां सहित घर के अन्य सामान बरामद किये गये. साथ ही फरार अपराधी राकेश कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस फरार चोर को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >