कांच ही बांस के...से गूंज उठा क्षेत्र

केसठ : प्रखंड के कतिकनार, डिहरा, रामपुर, दसियांव, रघुनाथपुर समेत अन्य गांवों में छठ व्रतियों ने सोमवार को स्नान, ध्यान कर नहाय-खाय के साथ खरना संपन्न किया. छठ व्रत को लेकर बाजारों में फलों एवं पूजन सामग्री का भाव गरम रहा. सेव, नारियल, सूप अनार, केला, गन्ना, नारंगी समेत अन्य सामग्रियों से नया बाजार व […]

केसठ : प्रखंड के कतिकनार, डिहरा, रामपुर, दसियांव, रघुनाथपुर समेत अन्य गांवों में छठ व्रतियों ने सोमवार को स्नान, ध्यान कर नहाय-खाय के साथ खरना संपन्न किया. छठ व्रत को लेकर बाजारों में फलों एवं पूजन सामग्री का भाव गरम रहा. सेव, नारियल, सूप अनार, केला, गन्ना, नारंगी समेत अन्य सामग्रियों से नया बाजार व पुराना बाजार सजाये गये हैं.

कांच ही बांस के बहंगिया…उग ए सूरज महाराज…आदि गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर, रामपुर, जयरामपुर, दसियांव, शिवपुर, बैजनाथपुर, कतिकनार समेत दर्जनों गांवों के नहरों में पानी नहीं आने के कारण लोग मायूस हैं. छठपूजा समितियों के द्वारा आने-जाने के रास्तों को साफ कर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >