जीरो टिलेज के बारे में जाने किसान

बक्सर : नगर भवन में रबी महोत्सव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड स्तर पर 20 नवंबर से कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने किया. वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में महोत्सव में आये लोगों को जानकारी दी. […]

बक्सर : नगर भवन में रबी महोत्सव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड स्तर पर 20 नवंबर से कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने किया.

वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में महोत्सव में आये लोगों को जानकारी दी. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रबी मौसम में होनेवाली व्याधी और जैविक खेती पर चर्चा की.
इस मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक रणवीर सिंह ने 0 टिलेज की तकनीकी के बारे में किसानों को जानकारी दी. कार्यक्रम में किसान रत्न, किसान श्री, किसान भूषण के साथ-साथ प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >