रेलवे के नये नियम से यात्री परेशान

डुमरांव : भारतीय रेलवे के नये नियम के लागू होने से यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है़ लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अपने घरों को पहुंचे लोग अब टिकट के समय से ही वापस लौटने पर विवश होंगे. 12 नवंबर 2015 से आरक्षित टिकट वापसी प्रभार दोगुना होने […]

डुमरांव : भारतीय रेलवे के नये नियम के लागू होने से यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है़ लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अपने घरों को पहुंचे लोग अब टिकट के समय से ही वापस लौटने पर विवश होंगे. 12 नवंबर 2015 से आरक्षित टिकट वापसी प्रभार दोगुना होने से यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं.

अगर टिकट कैंसिल कराते हैं, तो पूर्व की राशि से दुगनी राशि का नुकसान उठाना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में दूरदराज से घर पहुंचे लोगों को विवश होकर टिकट समय से ही वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है़

कम दिनाें तक गुलजार रहेंगे घर के आंगन : छठ पर्व में सूरत से अपने घर पहुंचे छठू लाल व शांति देवी का वापसी टिकट 18 को तय है़
ऐसी स्थिति में इन्हें तय समय में ही वापस परदेश लौटना पड़ेगा. वहीं, परिजनों का कहना है कि रेलवे के बने नियम से आम यात्रियों की जेब पर भारी बोझ बढ़ी है़ भारत सरकार व रेल मंत्रालय को इस नियम में बदलाव लानी चाहिए़ वहीं, रायगढ़ से छठ में अपने घर आये सुधांशु 17 अक्तूबर के रात में ही वापस लौटेंगे.
इसको लेकर इन्होंने बताया कि टिकट को लेकर काफी मारा मारी चल रही है़ टिकट कैंसिल कराने पर मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा़
क्या कहते हैं यात्री
लक्ष्मी नारायण पाठक : रेलवे के इस नियम से यात्रियों के बीच उपापोह की स्थिति बनी है़ रेल विभाग को इस नियम में परिवर्तन करनी चाहिए़
पिंटू सिंह : काउंटर पर टिकट वापसी के दौरान 50 फीसदी राशि वापस होती थी. अब नहीं के बराबर राशि वापस मिलेगी़
नीतू कुमारी: ट्रेन छूटने के बाद टिकट राशि को विभाग द्वारा रिफंड नहीं करना यात्रियों के साथ अन्याय है़
लालिमा देवी : छठ में एक साथ परिजनों के बीच टिकट को लेकर ज्यादा दिन नहीं रूक पाऊंगी़ ऐसी स्थिति में रेल विभाग को समय अवधी बढ़ानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >