बक्सर : सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के साथ नगर के छठ घाटों का निरीक्षण शुक्रवार को स्टीमर से किया.
श्री तिवारी ने छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर बालू की बोरी से घाट का निर्माण, कचरे की सफाई, नगर की गलियों एवं घाटों पर जमे गंदगी को साफ करने का निर्देश दिया और प्रशासन को घाटों पर मुस्तैद रहने का भी निर्देश दिया. वहीं, अनुमंडलाधिकारी ने स्वच्छता के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया.
इस दौरान श्री तिवारी ने अधिकारियों के साथ सारिमपुर से लेकर सोमेश्वर स्थान तक सभी घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, डॉ मनोज पांडेय, संजय सिंह, सुरेंद्र पाठक, रतन सिंह, राम प्रसन्न द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल थे.
