मिट्टी काटने पर विवाद लोगों ने जाम की सड़क

बक्सर : मलहचकिया में हवाई अड्डा मैदान से मिट्टी काटने को लेकर विवाद हो गया और उग्र स्थानीय युवकों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझा कर हटाया. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तीन हेलीपैड सीमेंटेड और पक्का बनाया गया था. इसमें समीप के […]

बक्सर : मलहचकिया में हवाई अड्डा मैदान से मिट्टी काटने को लेकर विवाद हो गया और उग्र स्थानीय युवकों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझा कर हटाया.

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तीन हेलीपैड सीमेंटेड और पक्का बनाया गया था. इसमें समीप के खेत से मिट्टी काट कर लाया गया था. गुरुवार को हेलीपैड निर्माण में लगे ईंटों को उखाड़ कर लोग ले गये और मिट्टी भी काट कर चिमनी भट्ठा को दे दिया, जिससे विवाद हो गया. स्थानीय युवकों ने मिट्टी काटनेवाले लोगों का विरोध किया और सड़क जाम कर दिया, जिससे विवाद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >