घाट की सफाई के लिए हंगामा

संवाददाता, डुमरांव छठ को लेकर नगर पर्षद द्वारा अब तक छठ घाटों की सफाई नहीं कराये जाने से लोगों में नाराजगी है़ लोगों ने सफाई को लेकर मंगलवार को छठ घाट पर परिषद के खिलाफ हंगामा करते हुए जम कर नारेबाजी की़ नगर के प्रसिद्ध घाट छठिया पोखरा, नया तालाब, काली आश्रम स्थित सूरत राय […]

संवाददाता, डुमरांव

छठ को लेकर नगर पर्षद द्वारा अब तक छठ घाटों की सफाई नहीं कराये जाने से लोगों में नाराजगी है़ लोगों ने सफाई को लेकर मंगलवार को छठ घाट पर परिषद के खिलाफ हंगामा करते हुए जम कर नारेबाजी की़ नगर के प्रसिद्ध घाट छठिया पोखरा, नया तालाब, काली आश्रम स्थित सूरत राय के तालाब आदि घाटों पर गंदगी होने से छठ व्रतियों की मुश्किलें बढ़ गयी है़ छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने बताया कि महापर्व पर सफाई को लेकर पर्षद प्रशासन एक बड़ी राशि खर्च कर सफाई की बात कहता है, जबकि छठ घाट व नगर की सड़कों पर गंदगी का ढेर लगा है़ वहीं पंचवटी कला निकेतन, नवयुवक सुरक्षा समिति व नवोदय कला मंच के सदस्य राजू सिंह, अमित कुमार, बाबा यादव, अंजन मिश्र, राजू, छोटे, सत्येंद्र, बिट्टू, अनिल, चुनमुन, विक्की, चंदन, पिंटू आदि ने छठ घाटों की साफ-सफाई कराने की मांग की है़ वहीं छठ घाटों पर हंगामा करते हुए दिनेश, सुरेश, मनोज मिश्र आदि ने बताया कि पर्व में सिर्फ तीन दिन शेष रह गये हैं. छठ को लेकर व्रतियों के परिजन खुद घाटों की सफाई कर वेदी बनाने की कवायद शुरू कर दी है, जहां छठ व्रती पूजा-अर्चना करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >