मुखिया व रोजगार सेवक पर प्राथमिकी का आदेश

बक्सर. सिमरी प्रखंड की गंगौली पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे ईंट सोलिंग और पीसीसी के निर्माण में गड़बड़ी का मामला जांच में खुल कर सामने आया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पंचायत के मुखिया रामनाथ ठाकुर व पंचायत रोजगार सेवक विनय कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी […]

बक्सर. सिमरी प्रखंड की गंगौली पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे ईंट सोलिंग और पीसीसी के निर्माण में गड़बड़ी का मामला जांच में खुल कर सामने आया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पंचायत के मुखिया रामनाथ ठाकुर व पंचायत रोजगार सेवक विनय कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता अरुण प्रकाश ने बताया कि सिमरी प्रखंड की गंगौली पंचायत में मनरेगा योजना से ईंट सोलिंग व पीसीसी निर्माण का योजना चल रहा है. वरीय उपसमाहर्ता जफर इमाम ने ईंट सोलिंग व पीसीसी की जांच की, तो अनियमितता सामने आया. ईंट सोलिंग में प्राक्कलन के अनुरूप बेहतर ईंट का उपयोग नहीं किया जा रहा था. वहीं घटिया ईंट के इस्तेमाल का मामला भी सामने आया. वहीं जांच में पीसीसी से कराये जा रहे काम में मनरेगा के प्रावधानों के अनुरूप कार्य नहीं कराये जाने का मामला भी सामने आया. वरीय उपसमाहर्ता ने घटिया कार्य कराये जाने से संबंधित जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंपा. इस आधार पर जिलाधिकारी ने मुखिया वरोजगार सेवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >