26 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

ब्रrापुर (बक्सर). बगेन थाना क्षेत्र के कैथी गांव में गुरुवार की रात में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हो गये थे. दोनों पक्षों की ओर से थाने में 26 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दुखी पासी की ओर से 16 लोगों पर व रामजी यादव […]

ब्रrापुर (बक्सर). बगेन थाना क्षेत्र के कैथी गांव में गुरुवार की रात में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हो गये थे. दोनों पक्षों की ओर से थाने में 26 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दुखी पासी की ओर से 16 लोगों पर व रामजी यादव की ओर से 10 लोगों पर प्राथमिकी करायी गयी है. तीन पदाधिकारी एवं दस पुलिस बल की तैनाती अनहोनी रोकने के लिए की गयी है. थानाध्यक्ष भवेश कुमार मंडल ने बताया कि कैथी गांव के 32 लोगों पर अशांति फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गयी है. हालांकि अब तक किसी भी पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. ज्ञात हो कि गुरुवार की रात दोनों पक्षों में जम कर मारपीट, रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >