बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित एक मकान पर छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से भंडार किये गये शराब को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने शराब व्यवसायी मनोज पाल को भी गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी डॉ मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चरित्रवन स्थित एक मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान 1500 पाउच शराब और दस पेटी विदेशी शराब बरामद की गयी है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
शराब के साथ एक गिरफ्तार
बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित एक मकान पर छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से भंडार किये गये शराब को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने शराब व्यवसायी मनोज पाल को भी गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी डॉ मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चरित्रवन स्थित एक मकान में अवैध रूप से शराब […]
