ग्रामीणों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

बगेनगोला (ब्रrापुर). सभी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड की बगेन पंचायत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. यह […]

बगेनगोला (ब्रrापुर). सभी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड की बगेन पंचायत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. यह केंद्र कभी चिकित्सक, तो कभी दवा का अभाव ङोलता रहा है. दवा के अभाव में मरीजों को बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ती है. इस केंद्र पर चिकित्सक के हमेशा नहीं आने की कमी लोगों को खटकती रहती है. इस वजह से अगल-बगल के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र में जाने के बजाय निजी क्लिनिकों में जाना बेहतर समझते हैं. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप हमेशा जलजमाव रहने के कारण मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >