प्रेमी युगल को किया पुलिस के हवाले

बक्सर . विगत दस दिनों से आशिक के साथ ससुराल से फरार दो बच्चों की मां को उसके भाई ने नगर के ज्योति चौक पर गुरुवार को धर दबोचा. भाई ने बहन के साथ आशिक को भी नगर थाने पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को काराकाट पुलिस के हवाले […]

बक्सर . विगत दस दिनों से आशिक के साथ ससुराल से फरार दो बच्चों की मां को उसके भाई ने नगर के ज्योति चौक पर गुरुवार को धर दबोचा. भाई ने बहन के साथ आशिक को भी नगर थाने पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को काराकाट पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वहीं, युवती की गुमशुदगी का मामला भी रोहतास के काराकाट थाना में दर्ज है. विवाहिता ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी दिनारा थाना के चातर टोला में हुई थी. उसका मायके दिनारा थाना के रेही सरना है. विवाहिता को अपने पहले पति से एक सात वर्षीय लड़का एवं एक छह वर्षीय बच्ची है. इस बीच विगत छह माह पूर्व दिल्ली में रह रहे अपने भाई के यहां घूमने गयी. दिल्ली से लौटने के क्रम में ट्रेन में ही उसकी मुलाकात जेएनयू के छात्र मनीष कुमार से हुई. ट्रेन के इस सफर में ही दोनों की आंखें चार हुई. मनीष समस्तीपुर का रहने वाला है, जो जेएनयू में फ्रेंच भाषा से बीए कर रहा है. वह अभी बीए पार्ट टू का विद्यार्थी है. छह माह तक दोनों के बीच बातचीत होती रही. बातचीत के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने पटना में जाकर किसी मंदिर में शादी रचा ली. दोनों एक दूसरे का पति-पत्नी होने का दावा कर रहे हैं. दोनों अभी पटना में रह रहे है. भाई ने अपनी बहन को आग्रह कर गुरुवार को पटना से बक्सर बुलाया. आशिक के साथ आयी बहन को भाई ने पुलिस के सहयोग से धर दबोचा. इस घटना को देख ज्योति चौक पर लोगों की काफी भीड़ लग गयी थी. लोगों के बीच देर शाम तक यह चर्चा आम बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >