चौसा : चौसा रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफाॅर्म पर सोमवार की अहले सुबह भटक रहे नशा खिलानेवाले गिरोह का शिकार हुआ एक यात्री को जीआरपी ने उठा कर लावारिस हालत में चौसा पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया. इलाज के दौरान उक्त बेसुध यात्री के पर्स की जांच की गयी, जिसमें टुड़ीगंज से नयी दिल्ली का एक टिकट तथा वोटर आइडी प्रूफ मिला.
उसके आधार पर उसकी पहचान डिडयावनगंज के 35 वर्षीय रामप्रकाश राय के रूप में की गयी, जो संभवत: टुड़ीगंज से दिल्ली ट्रेन से जा रहा था और ट्रेन में ही नशा खिलानेवाले गिरोह का शिकार हो गया है और नशे की हालत में बेसुध अवस्था में चौसा रेलवे स्टेशन पर भटक रहा था, जिसे जीआरपी ने चौसा पीएचसी में भरती कराया गया.
यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गौरतलब हो कि पर्व त्योहारों के समय ट्रेनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ गयी हैं.
