ब्रrापुर. बगेन पंचायत के बरूहां एवं बगेन के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानक के अनुरूप बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है. बच्चों को अनियमित ढंग से पोषाहार परोसा जा रहा है. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे बिना ड्रेस के पहुंच रहे हैं. हालांकि, सीडीपीओ ओनम के अभियान के परिणामस्वरूप केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति अब अच्छी दिखने लगी है. मंगलवार को बगेन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 पर बच्चों की संख्या 36 थी, लेकिन बच्चे बिना ड्रेस के आये हुए थे. शिवजी सिंह के घर में वर्षो से केंद्र चल रहा था, लेकिन असुविधा के कारण सेविका ललिता देवी अपने पुराने मकान में दो अक्तूबर से केंद्र का संचालन कर रही है. ललिता ने बताया कि आंगनबाड़ी का अपना भवन अभी नहीं है, लेकिन शीघ्र ही भवन निर्माण होने वाला है. वहीं, बरूहां गांव के केंद्र 131 पर बच्चे बिना ड्रेस के आये हुए थे. बच्चों को खिचड़ी दी जा रही थी, जिसमें दाल की मात्र बहुत कम थी. सेविका पुष्पा देवी ने बताया कि पांचवें मंगलवार को बच्चों को खिचड़ी दी जानी है. सीडीपीओ ओनम ने बताया कि मंगलवार को भोजन में रसियाव देने का मेनू है.
बिना ड्रेस आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच रहे बच्चे
ब्रrापुर. बगेन पंचायत के बरूहां एवं बगेन के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानक के अनुरूप बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है. बच्चों को अनियमित ढंग से पोषाहार परोसा जा रहा है. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे बिना ड्रेस के पहुंच रहे हैं. हालांकि, सीडीपीओ ओनम के अभियान के परिणामस्वरूप केंद्रों पर बच्चों की […]
