विशेष छापेमारी अभियान में 60 गिरफ्तार

बक्सर . जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने शराब का खाली पाउच व लोहे का पैकिंग मशीन बरामद किया है. पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न कांडों के कुल […]

बक्सर . जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने शराब का खाली पाउच व लोहे का पैकिंग मशीन बरामद किया है. पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न कांडों के कुल 31 और 29 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार रामदास राय डेरा ओपी के डूभा गांव में छापामारी कर 200 एमएल शराब वाले छह हजार खाली पाउच बरामद किया गया है. छापामारी के दौरान लोहे का पैकिंग मशीन भी बरामद किया गया. छापामारी के दौरान अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपराधी भाग निकलने में सफल रहा. इस सिलसिले में पुलिस ने सिमरी थाने में नामजद मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >