स्टोव फटने से पति-पत्नी समेत तीन जख्मी

बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मुहल्ले में शनिवार की रात स्टोव फटने से पति पत्नी समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सोहनीपट्टी स्थित अपने घर में चित्र देवी खाना बना रही थी, तभी अचानक स्टोव फट गया और चित्र देवी आग की चपेट में […]

बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मुहल्ले में शनिवार की रात स्टोव फटने से पति पत्नी समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सोहनीपट्टी स्थित अपने घर में चित्र देवी खाना बना रही थी, तभी अचानक स्टोव फट गया और चित्र देवी आग की चपेट में आ गयी. पत्नी को बचाने के क्रम में पति बिंदेश्वरी स्वामी व पुत्री नीलम देवी जख्मी हो गयी. बाद में स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >