दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल

संवाददाता, नावानगर सिकरौल थाना के सिकरौल गांव स्थितबक्सर नहर मार्ग पर सिकरौल पुल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, अकडउरा गांव निवासी उमेश चौधरी व रमेश चौधरी दोनों अपने गांव से बक्सर जा रहे थे, तभी बक्सर से […]

संवाददाता, नावानगर

सिकरौल थाना के सिकरौल गांव स्थितबक्सर नहर मार्ग पर सिकरौल पुल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, अकडउरा गांव निवासी उमेश चौधरी व रमेश चौधरी दोनों अपने गांव से बक्सर जा रहे थे, तभी बक्सर से अपने गांव सिकरौल आ रहे संजय सिंह व राजन सिंह की बाइक की टक्कर आमने-सामने हो गयी. टक्कर में चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूसरी ओर नावानगर थाना के स्थानीय बुठैला पथ पर रूपसागर पुल के पास बाइक दुर्घटना में बसाव निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी नावानगर में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >