डेढ़ घंटा तक बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

चौसा (बक्सर). दानापुर रेलखंड के चौसा-बक्सर अप लाइन पर मंगलवार की रात 2327 उपासना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नीलगाय की कटने से मौत हो गयी. इससे 665/9 किलोमीटर के पास उक्त ट्रेन करीब घंटा भर ट्रैक पर खड़ी रही. इस वजह से बक्सर स्टेशन पर तूफान एक्सप्रेस, गरीब रथ, डुमरांव में […]

चौसा (बक्सर). दानापुर रेलखंड के चौसा-बक्सर अप लाइन पर मंगलवार की रात 2327 उपासना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नीलगाय की कटने से मौत हो गयी. इससे 665/9 किलोमीटर के पास उक्त ट्रेन करीब घंटा भर ट्रैक पर खड़ी रही. इस वजह से बक्सर स्टेशन पर तूफान एक्सप्रेस, गरीब रथ, डुमरांव में एक मालगाड़ी व संपर्क क्रांति तथा बिहिया में मगध एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. उपासना एक्सप्रेस के कारण अप लाइन पर गाड़ियों का परिचालन लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा. बाद में ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >