बक्सर, कोर्ट : सिमरी कांड संख्या 37/2015 के आरोपितों ने न्यायालय में गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया.संजय पनेरी एवं पिंटू पनेरी नामक दोनों अभियुक्तों ने सहियार गांव के एक घर में रात में घुस कर एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप था. दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी.
वहीं ब्रह्मपुर कांड संख्या 414/34 के आरोपित शेषनाथ यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया. इनके खिलाफ चोरी की गाड़ी संबंधित एक मामला दर्ज था. तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
