एमसीएच के बंद रहने से आक्रोशित हुए मरीज

बक्सर : सदर अस्पताल में चिकित्सक से लगायत कर्मियों तक सभी अपनी मरजी से अस्पताल आते और जाते हैं एवं अपनी ड्यूटी का कोरम पूरा करते हैं. सोमवार को सदर अस्पताल में मदर चाइल्ड हेल्थ सेंटर(एमसीएच) में पदस्थापित एक मात्र ए ग्रेड नर्स बिंदु राय के नहीं आने से सुबह आठ बजे से आये मरीजों […]

बक्सर : सदर अस्पताल में चिकित्सक से लगायत कर्मियों तक सभी अपनी मरजी से अस्पताल आते और जाते हैं एवं अपनी ड्यूटी का कोरम पूरा करते हैं. सोमवार को सदर अस्पताल में मदर चाइल्ड हेल्थ सेंटर(एमसीएच) में पदस्थापित एक मात्र ए ग्रेड नर्स बिंदु राय के नहीं आने से सुबह आठ बजे से आये मरीजों का 11 बजे दिन में धैर्य टूट गया.
11 बजे दिन तक सेंटर का ताला नहीं खुलने से मरीज आक्रोशित हो हंगामा मचाने लगे. आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सदर प्रखंड में पदस्थापित नर्स प्रिया प्रकाश को इस केंद्र पर बैठाया गया, जिससे मामला शांत हुआ.सूत्रों की मानें, तो प्रिया प्रकाश सदर अस्पताल में व्यक्तिगत काम से आयीं थीं, जिन्होंने मानवता के नाम पर सदर अस्पताल में ड्यूटी की.
इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने पहले टालने की कोशिश करते हुए ऐसी घटना को नकारा. जब पूरी घटना बयां उनके सामने की गयी, तो कहा कि नर्स बिंदु राय के नहीं आने से मरीज आक्रोशित हो गये थे, जिसे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रिया प्रकाश से यह काम लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >