किशोर के अपहरण का प्रयास विफल

इटाढ़ी (बक्सर). थाना क्षेत्र के इटाढी गांव से शुक्रवार की शाम एक किशोर के अपहरण के प्रयास को ग्रामीणों ने विफल कर दिया. ग्रामीणों के साहस के कारण अपहरणकर्ता किशोर को छोड़ कर फरार हो गये. फरार होने के क्रम में अपहरणकर्ताओं की दो बाइकें मौके पर ही छूट गयी, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के […]

इटाढ़ी (बक्सर). थाना क्षेत्र के इटाढी गांव से शुक्रवार की शाम एक किशोर के अपहरण के प्रयास को ग्रामीणों ने विफल कर दिया. ग्रामीणों के साहस के कारण अपहरणकर्ता किशोर को छोड़ कर फरार हो गये. फरार होने के क्रम में अपहरणकर्ताओं की दो बाइकें मौके पर ही छूट गयी, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटाढ़ी गांव स्थित अपने घर के सामने शाम छह बजे के आसपास अनिल चौहान का 15 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार उर्फ सन्नी चौहान खड़ा था. इस बीच चार बाइक सवार अपहरणकर्ता पहुंचे व उसे उठा कर ले जाने लगे. किशोर के शोर मचाने पर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों की दिलेरी के कारण अपहरणकर्ता किशोर का अपहरण करने में विफल हो गये. ग्रामीणों के प्रतिरोध के कारण अपहरणकर्ता घटना स्थल पर ही अपनी दो बाइकें छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >