जलजमाव से मरीजों को परेशानी

समस्या. बगेन के अतिरिक्त पीएचसी का हाल संवाददाता, ब्रrापुर सिर्फ आयरन की दवा के भरोसे चल रहा है बगेन का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र. आयरन के अलावा अन्य रोगों की दवा यहां मरीजों को नहीं मिलता है. रूई तक का अभाव खटक रहा है. मजबूरन रोगी इलाज के लिए झोला छाप चिकित्सकों का निशाना बन रहे […]

समस्या. बगेन के अतिरिक्त पीएचसी का हाल

संवाददाता, ब्रrापुर

सिर्फ आयरन की दवा के भरोसे चल रहा है बगेन का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र. आयरन के अलावा अन्य रोगों की दवा यहां मरीजों को नहीं मिलता है. रूई तक का अभाव खटक रहा है. मजबूरन रोगी इलाज के लिए झोला छाप चिकित्सकों का निशाना बन रहे हैं. हालांकि दवा के लिए 11 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर को सूची भेजी गयी थी. इसके बावजूद अब तक दवा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है.इस स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ जलजमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. आने-जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इससे रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चिकित्सक डॉ हरि शंकर यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे से दो बजे तक रोगियों की जांच के लिए समय निर्धारित है. दवा के अभाव में रोगियों को इलाज से मना भी करना पड़ता है. मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. ग्रामीण भानू यादव एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह में सिर्फ एक दिन चिकित्सक बुधवार के दिन आते हैं. वहीं, अपनी उपस्थिति दर्ज कर 12 बजे के पहले ही चले जाते हैं. इस स्वास्थ्य केंद्र पर दूर-दराज के लोग पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक का अभाव एवं दवा न मिलने के कारण रोगियों को निराश होना पड़ता है. ग्रामीणों द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र को सही सलामत रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से कई बार गुहार लगायी जा चुकी है. फिर भी इस स्वास्थ्य केंद्र का हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि इस स्वास्थ्य केंद्र में दो एएनएम कार्यरत हैं, जो उपस्थित रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >