60 लाख की संपत्ति हुई राख

संवाददाता, बक्सर नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप स्थित कपड़े की होलसेल दुकान में बुधवार की रात हुई भीषण अगलगी में करीब 60 लाख रुपये मूल्य के कपड़ेजल कर राख हो गये. अगलगी की खबर फैलते ही दुकान के पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की […]

संवाददाता, बक्सर

नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप स्थित कपड़े की होलसेल दुकान में बुधवार की रात हुई भीषण अगलगी में करीब 60 लाख रुपये मूल्य के कपड़ेजल कर राख हो गये. अगलगी की खबर फैलते ही दुकान के पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. जमुना चौक के समीप कपड़े की दुकान में हुई अगलगी की घटना से ठठेरी बाजार सहित आसपास के व्यवसायी सदमे में हैं. पुलिस के अनुसार, आम दिनों की तरह होलसेल दुकान के मालिक नंदू जायसवाल रात्रि समय दुकान बंद कर अपने घर चले गये. बताया जाता है कि रात्रि डेढ़ बजे के आसपास दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी और धीरे-धीरे आग की लपटें कपड़ों को जलाने लगी. दुर्गापूजा का पंडाल निर्माण कर रहे कार्यकर्ताओं ने जब दुकान से धुआं निकलते देखा, तो इसकी सूचना चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों को और दुकान के मालिक नंदू जायसवाल को दी. ढाई बजे के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सब कुछ जल कर राख में तब्दील हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >