भूमि विवाद में चलीं लाठियां

डुमरांव : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव के दलित टोला में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में उठे विवाद के दौरान जम कर लाठियां चलीं. इस मारपीट में एक पक्ष के नव और दूसरे पक्ष के सात लोग जख्मी हो गये. घायलों में छह महिलाएं भी शामिल हैं. इस घटना के […]

डुमरांव : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव के दलित टोला में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में उठे विवाद के दौरान जम कर लाठियां चलीं. इस मारपीट में एक पक्ष के नव और दूसरे पक्ष के सात लोग जख्मी हो गये. घायलों में छह महिलाएं भी शामिल हैं. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया.

जहां प्राथमिकी उपचार किया गया. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि दलित टोला में एक पक्ष द्वारा जमीन की बिक्री की गयी थी, जिसके पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों में एक-दूसरे पर जम कर लाठियां चलायीं, जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गये.

इनको लगी है चोट : एक पक्ष के शंकर पासवान, रामजी, प्रदीप, देवमुनी, मुकेश, सुकवरिया, मनी राज, प्रमीला, छोटन व दूसरे पक्ष के आरती देवी, तेतरी देवी, अमित, रघुवंश, महाबीर सहित अन्य शामिल है़ पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >