बक्सर : पिछले बुधवार को शहर के स्टेट हाइवे पर वार्ड पार्षद ब्रह्मा ठाकुर की स्कॉर्पियो के धक्के से दो लोगों की मौत प पांच लोगों के घायल होने के बाद सभी घायल अपने-अपने घर स्वस्थ्य होकर लौट गये हैं.
वहीं, ब्रह्मा ठाकुर को हिरासत में लेने के लिए डुमरांव पुलिस पुलिसिया औपचारिकताओं के कारण अब तक कोलकाता नहीं जा सकी है, लेकिन एक दो दिनों के अंदर डुमरांव पुलिस कोलकाता जायेगी और जिस हॉस्पिटल में ब्रह्मा ठाकुर का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस उन्हें हिरासत में ले लेगी. वहीं, इस हादसे में मरे दो लोगों के परिवारों के बीच दुखों का पहाड़ टूट गया है.
सरकार से कामगार व आपदा से जुड़ी मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिल पायी है. इस विषय पर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि हादसे में मृत हुए दोनों व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर पारिवारिक लाभ से बीस-बीस हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन-तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी है.
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी तौर पर मृत रजडीहा निवासी संजय यादव व मृत डुमरांव के सोनू कुमार के परिजनों को लगभग चार-चार लाख की राशि प्रदान की जायेगी.
