चार मुगलसराय और एक पटना की ओर जानेवाली ट्रेन रही रद्द
बक्सर : इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण लगातार एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा है. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आलम यह है कि रद्द रही ट्रेनों के यात्री टिकट रद्द करा रहे हैं और दूसरे ट्रेन के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सोमवार को पांच ट्रेनें रद्द रहीं, जिससे सैकड़ों यात्री परेशान रहे. यात्री केशव प्रसाद ने बताया कि वे भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से सूरत जाना था लेकिन सोमवार को उक्त ट्रेन रद्द हो जाने से वे सूरत के लिए रवाना नहीं हो पाये. वे बताते हैं कि ट्रेन के रद्द होने से महत्वपूर्ण कार्य छूट गया, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठाना पड़ा. वहीं टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ टिकट रद्द कराने के लिए पहुंचे हुए थे. वहीं, दिन भर रेलवे कर्मी टिकट रिफंड के कार्य में व्यस्त दिखे.
यात्री परेशान
गाड़ियों के विलंबित होने एवं कई गाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. पांच गाड़ियां जहां रद्द हुई, वहीं पांच अन्य गाड़ियां काफी लेट चल रही हैं.
पश्चिम जाने वाली विलंब गाड़ियां
आनंद बिहार कोलकाता एक्स – पांच घंटा विलंब व ब्रह्म्पुत्र मेल – छह घंटा विलंब से चल रही है. वहीं पूरब जानेवाली विलंब गाड़ियों में महानंदा एक्स – 11 घंटे विलंब व मगध एक्स-पांच घंटे विलंब से चल रही है.
