बक्सर : पुस्तक मेले में छठे दिन बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ देखी गयी. बच्चों ने अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदी. पुस्तक मेले में रोज बिकनेवाली पुस्तकों के साथ-साथ शब्दावली पुस्तकें भी लोगों ने खरीदी. अपराह्न् बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श बालिका मध्य विद्यालय पवनी की डिंपल, नेहा, खुशबू आदि के स्वागत गीत से हुआ. इन्हीं कलाकारों ने गुजराती नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा. डान वास्को चिल्ड्रेन एकेडमी के नेहरू नगर की रिया, ज्ञांति,अराध्या ने मेरी जान है तिरंगा गीत गाकर श्रोताओं को आकर्षित किया. साहनी स्कूल की रोजी, साहिना और खुशबू ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया. किड्स होम स्कूल की सुरुचि, खुशी, निशा व आकांक्षा ने आइ लव माई इंडिया गाकर वाहवाही लूटी. लोयला स्कूल बक्सर की तुलसी, खुशी व अंबिका आदि ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश किया. वहीं, आर्या व्रत पब्लिक स्कूल की मनीष तथा अभिषेक ने नृत्य प्रस्तुत किया.
बक्सर पब्लिक स्कूल की भावना ने भाव नृत्य पेश किया. कार्यक्रम के संयोजक वैदेही शरण श्रीवास्तव थे.जबकि कार्यक्रम में कुमार नयन, कवि रामाधार सिंह, भोजपुरिया समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, संजीव कुमार अग्रवाल, अजय मिश्र आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में डीएवी स्कूल की सुरभि कुमारी ने किताबों की महिमा पर एकल कविता पाठ किया.
