हत्या कर फेंके गये शव की नहीं हुई पहचान

बक्सर : एक युवक की हत्या कर शव को इटाढ़ी में फेंका गया था. शव की बरामदगी पुलिस ने शनिवार को की थी. अब तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने ओढ़ी गांव से कुछ युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, पर कुछ भी पता नहीं चल […]

बक्सर : एक युवक की हत्या कर शव को इटाढ़ी में फेंका गया था. शव की बरामदगी पुलिस ने शनिवार को की थी. अब तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने ओढ़ी गांव से कुछ युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, पर कुछ भी पता नहीं चल पाया.
पुलिस रविवार को पूरे दिन शव की शिनाख्त को लेकर कार्य करती रही. पुलिस को सूचना मिली कि युवक चुरामनपुर का है. इसके बाद पुलिस चुरामपुर गांव पहुंची, लेकिन गांव में पहुंचने पर पता चला कि युवक चुरामनपुर नहीं है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात्रि इटाढ़ी के ओढ़ी गांव में एक 20 वर्षीय युवक के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
हत्या के बाद युवक को खेत में फेंका गया था. शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे हत्या का मामला पेचीदा बना हुआ है. चर्चा यह भी है कि गांव में उक्त युवक हमेशा आया करता था. मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर लोग देख रहे हैं. यह भी माना जा रहा है कि लोग उसे जानते हैं,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >