पांच ट्रेनों में चेन पुलिंग 10 यात्री गिरफ्तार

बक्सर : रविवार को रेलवे पुलिस ने रेलवे कानून को तोड़ने के जुर्म में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया. आरपीएफ पुलिस के अनुसार चेन पुलिंग में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस और गुवाहाटी एक्सप्रेस में शरारती […]

बक्सर : रविवार को रेलवे पुलिस ने रेलवे कानून को तोड़ने के जुर्म में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया. आरपीएफ पुलिस के अनुसार चेन पुलिंग में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस और गुवाहाटी एक्सप्रेस में शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग किया, जिससे यात्रियों को ट्रेन परिचालन बाधित होने की परेशानी से जूझना पड़ा. वहीं, धारा 147 अनाधिकार प्रवेश में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.वहीं, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अन्य शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >