अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बक्सर हो गया योगमय

बक्सर : जिले समेत ग्रामीण इलाके के लाखों लोगों व सैकड़ों निजी स्कूलों में भी योग किया गया. नगर के सिविल लाइन, बड़ा बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर समेत नगर के सभी शिशु मंदिरों के तत्वावधान में भूमिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में प्रात: साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक योगाचार्य मधुसूदन प्रसाद […]

बक्सर : जिले समेत ग्रामीण इलाके के लाखों लोगों व सैकड़ों निजी स्कूलों में भी योग किया गया. नगर के सिविल लाइन, बड़ा बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर समेत नगर के सभी शिशु मंदिरों के तत्वावधान में भूमिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में प्रात: साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक योगाचार्य मधुसूदन प्रसाद के नेतृत्व में योग कराया गया.
मौके पर सुरेश मिश्र, धनंजय शर्मा,शंकर प्रसाद सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे. वही, बाल गृह में रहनेवाले बच्चों ने योग के गुणों की चर्चा की. योग गुरु रविशंकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर योगाभ्यास व ध्यान आरंभ किया गया. यह जानकारी बाल गृह अधीक्षक चंदन कुमार मिश्र ने दी है.
वहीं, नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार के निर्देशन में योग शिविर लगाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने योग किया.
पांडेयपट्टी स्थित ग्लोरियस इंगलिश स्ट्डी सेंटर के छात्रों ने बाजार समिति रोड स्थित मैदान में योग शिक्षक अकेला जी एवं बच्च जी के देखरेख में योग किया.
नगर के जासो रोड स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल के परिसर में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह एवं प्राचार्य ओम नारायण राय के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया. नगर के एलबीटी कॉलेज के परिसर में एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने योग किया. जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ नर्वदेश्वर राय ने योग के महत्व को बतलाया.
इधर नावानगर एमडीजे पब्लिक स्कूल के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक नंद कुमार सिंह ने किया. शिविर में विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित होकर योगासन किये. योग से होनेवाले फायदे के बारे में योग शिक्षक चंद्रकांत तिवारी ने बताया.
चौसा के एमसी कॉलेज के प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्र म पदाधिकारी रामाशीष दुबे के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य प्रो.हृदय नारायण चौबे ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर कॉलेज के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के तत्वावधान में युवा, वृद्ध व महिलाओं ने योग शिविर में प्रशिक्षण लिया, जिसमें सेवानिवृत्त एडीएम राम सुरेश सिंह, मंगला तिवारी, गुलाब जायसवाल, हातिम शाह, हीरा लाल वर्मा, राजकुमार, संजय कुमार चौधरी, मनोज कुमार, रामाशंकर ओझा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >