नकाबपोश बाइक गिरोह ने दिया घटना को अंजाम

डुमरांव : जिले के कोरानसराय व इटाढ़ी के पेट्रोल पंपों पर दिनदहाड़े हुए लूटकांड को लेकर डुमरांव थाना पहुंचे एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने इस मामले में जांच की. कई बिंदुओं पर जांच के बाद एसपी ने बताया कि दोनों जगहों के पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना को अंजाम देने में एक ही गिरोह […]

डुमरांव : जिले के कोरानसराय व इटाढ़ी के पेट्रोल पंपों पर दिनदहाड़े हुए लूटकांड को लेकर डुमरांव थाना पहुंचे एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने इस मामले में जांच की. कई बिंदुओं पर जांच के बाद एसपी ने बताया कि दोनों जगहों के पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना को अंजाम देने में एक ही गिरोह का हाथ है.
घटना को अंजाम देने में नकाबपोश बाइक गिरोह शामिल है. यह गिरोह बक्सर के अलावे भोजपुर में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है.पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है, जिसे पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है.
हालांकि इस मामले में पुलिस ने नाम व पता बताने से इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि बाइक पर सवार लुटेरे गमछे से मुंह बांध कर पेट्रोल पंपों पर नजर गड़ाये रहते हैं और पानी व अन्य सामान के नाम पर केबिन में घुस कर्मियों को गिरफ्त में ले लेते हैं और घटना को अंजाम देते हैं. एसपी ने बताया कि इस लूटकांड में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >