अब केसों की मॉनिटरिंग में मिलेगी ज्यादा मदद

दो दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग का समापन रविवार को हुआ बक्सर, कोर्ट : व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों का दो दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि सभी न्यायिक पदाधिकारीगण […]

दो दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग का समापन रविवार को हुआ
बक्सर, कोर्ट : व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों का दो दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि सभी न्यायिक पदाधिकारीगण बड़ी तन्मयता के साथ कंप्यूटर की ट्रेनिंग लिये एवं उन्होंने मास्टर ट्रेनर मधुकर सिंह, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी बक्सर के प्रति विशेष आभार जताया एवं कहा कि श्री सिंह ने बड़े ही रोचक ढंग से कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी.
इस ट्रेनिंग के साथ न्यायिक अधिकारियों के लिए मामलों की मॉनिटरिंग आसान हो गयी है. मुकदमों का अवलोकन करना, फैसलों को नेट पर जारी करना और अपडेटिंग करना, फैसलों पर रिकोमेंडेशन अथवा मंतव्य देना आसान हो जायेगा. ज्ञात हो कि मैसेज एलर्ट बक्सर व्यवहार न्यायालय पहले से ही प्रभावशाली ढंग से काम कर रहा है तथा कंप्यूटर के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम से सारी व्यवस्था नियंत्रित की जा रही है.
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामप्रिय शरण सिंह, प्रथम पर सत्र न्यायाधीश रविशंकर तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राम नारायण सेवक पांडेय, तृतीय एडीजे भरत तिवारी, चतुर्थ एडीजे अशोक पांडेय, पंचम एडीजे अरुण कुमार श्रीवास्तव,षष्ठ एडीजे उदय उपाध्याय, सप्तम एडीजे सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक पदाधिकारी रमन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक पदाधिकारी, जय प्रकाश, सब जज आशुतोष कुमार, एसडीजेएम कल्पना श्रीवास्तव सहित न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >