डुमरांव : शनिवार की दोपहर स्टेट हाइवे पर पिकअप व बाइक के आमने-सामने टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
घायल बाइक सवार को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये बक्सर रेफर कर दिया़ वहीं, इस घटना के बाद पिकअप के चालक व खलासी फरार हो गये. पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है. घायल युवक अकालूपुर निवासी मोती यादव का पुत्र जीतेंद्र यादव बताया जाता है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि घायल युवक कोरानसराय से डुमरांव की ओर बाइक से आ रहा था कि विपरीत दिशा से तेज गति में जा रही पिकअप ने मुसहरवा डेरा के समीप जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया.
