छह पुरुष नर्सो ने सदर अस्पताल में दिया योगदान कार्य में अस्पताल प्रशासन को मिलेगी मदद

बक्सर : सदर अस्पताल में पहली बार छह पुरुष नर्सो की पदस्थापना शनिवार को की गयी और सभी पुरुष नर्सो ने योगदान भी कर लिया. यह जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने बताया कि सभी ए ग्रेड पुरुष नर्स हैं और पहली बार जिले में नर्सिग में पुरुषों का पदार्पण हुआ […]

बक्सर : सदर अस्पताल में पहली बार छह पुरुष नर्सो की पदस्थापना शनिवार को की गयी और सभी पुरुष नर्सो ने योगदान भी कर लिया. यह जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने बताया कि सभी ए ग्रेड पुरुष नर्स हैं और पहली बार जिले में नर्सिग में पुरुषों का पदार्पण हुआ है.
लोग अचंभित हैं, मगर इनकी सेवा से आनेवाले दिनों में बक्सरवासियों को काफी लाभ मिलेगा. सभी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हैं. ज्ञात हो कि बिहार को छोड़ कर देश के कई राज्यों में काफी दिनों से पुरुष नर्सो की सेवा ली जा रही है. बिहार में पुरुष नर्सिग की पढ़ाई में युवाओं का रुझान नहीं है. जबकि दूसरे राज्यों में काफी युवक नर्सिग कोर्स करके बेहतर रोजगार पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >