बक्सर : अहिरौली में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का समापन अब नौ जून के बदले 13 जून को होगा. शिक्षा वर्ग में शामिल हो रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ जून को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा वर्ग का कार्यक्रम 12 जून तक चलेगा और समापन 13 जून को किया जायेगा. पहले यह कार्यक्रम नौ जून को दीक्षांत समारोह के साथ समाप्त होनेवाला था, जिसके लिए डॉ भागवत चार दिवसीय दौरे पर बक्सर आये हैं.
डॉ मोहन भागवत सुबह 10 बजे सोहनीपट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे और उस कार्यक्रम के बाद नावानगर प्रखंड के कुकुरभुका गांव के लिए प्रस्थान करेंगे.
डॉ भागवत उस गांव में करीब आधे घंटे तक रहेंगे और उसके बाद उनकी वापसी होगी. वापसी के बाद वे अहिरौली सरस्वती विद्या मंदिर में जायेंगे, जहां के बाद फिर सोहनीपट्टी स्थित काली मंदिर में माता का दर्शन करेंगे. बाद में पूर्वा एक्सप्रेस से शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
